HomeUttarakhandAlmoraराइंका हवालबाग को चुना गया एटीएल स्कूल ऑफ़ द मंथ

राइंका हवालबाग को चुना गया एटीएल स्कूल ऑफ़ द मंथ

ADVERTISEMENTS

अटल इन्नोवेशन मिशन नीति आयोग द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब को नीति आयोग भारत सरकार के अटल इन्नोवेशन मिशन के अंतर्गत एटीएल स्कूल ऑफ़ द मंथ चुना गया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य व अटल टिंकरिंग लैब इंचार्ज डॉ कपिल नयाल ने बताया की इससे पूर्व भी विद्यालय की एटीएल को आठ बार एटीएल स्कूल ऑफ द मंथ एवं स्टार एटीएल आफ इंडिया भी चयनित किया जा चुका है। इस हेतु विद्यालय को अटल इन्नोवेशन मिशन नीति आयोग द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया है।

डॉ नयाल ने बताया कि लैब में हो रहे नवाचारों, विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए इनोवेटिव मॉडल, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त वैज्ञानिकों के व्याख्यान तथा वर्ष 2018 से लगातार एटीएल की उपलब्धियां के आधार पर यह चयन हुआ है।

उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा जनपद के लगभग 40 विद्यालयों तथा नैनीताल जनपद के 6 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अटल टिंकरिंग लैब का भ्रमण कर हैंडस ऑन के माध्यम से रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व 3D प्रिंटिंग से संबंधित नवाचारों को सीखा है। विद्यालय के दो छात्र रितिक नेगी व राहुल नेगी अपने इन्नोवेटिव मॉडलों को राष्ट्रीय कार्यशाला देहरादून में प्रदर्शित कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हवालबाग भ्रमण के दौरान अटल टिंकरिंग लैब की स्टाल में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल रोबोट, ड्रोन ,स्मार्ट डस्टबिन, स्मार्ट वॉटर डिस्पेंसर, ब्लाइंड स्टिक, होम ऑटोमेशन एवं 3D प्रिंटर से बनाए गए विभिन्न मॉडलों का अवलोकन कर चुके हैं एवं इसके लिए विद्यार्थियों एवं अटल इंचार्ज डॉ कपिल नयाल की सराहना कर चुके हैं।

जिले के जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे, एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट सहित कई गणमान्य लोगों ने लैब का भ्रमण कर इसमें किया जा रहे कार्यों की सराहना की है। लैब की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह मुस्यूनी ,पीटीए अध्यक्षा गंगा मेहरा सहित कई अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments