HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग: दुगालखोला में बारिश का कहर, घर खाली कर भागा एक...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: दुगालखोला में बारिश का कहर, घर खाली कर भागा एक परिवार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में भारी बारिश के चलते आपदा के हालात पैदा हो चुके हैं। बारिश से यहां दुगालखोला में भी भारी नुकसान की सूचना है। यहां कई घरों में पानी के स्रोत फूट चुके हैं। वहीं एक मकान में भारी मलबा आने पर परिवार मकान खाली कर निकल गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारी वर्षा के कारण आज धारानौला—करबला मार्ग बाधित रहा, काफी देर में जेसीबी की मदद से यह मार्ग खोल दिया गया। दुगालखोला मुहल्ले में कई रास्ते बह गये हैं। लोग अपने घरों में ही कैद होकर रह गये हैं। भारी वर्षा के कारण लोगों सोमवार को पूरी रात जाग कर बिताई। मार्गों व घरों में पानी व मलबा आने से अफरा—तफरी का माहौल रहा। कई घरों मे दरारें आ गई हैं व पानी के श्रोत फूट गये हैं। पुलिस लाईन के पास कई जगह मलबा आने से सामान्य यातायात प्रभावित रहा।

बोस एकेडमी स्कूल के पास चारों तरफ रास्ते बन्द गये हैं। यह मार्ग दुगालखोला के अलावा माल गांव को भी जोड़ता है। मार्गों मे भूस्खलन के कारण आस—पास के भवनों को खतरा उत्पन्न हो गया है। दुर्गा मन्दिर के पास एक आवासीय भवन के नीचे पहाड़ टूटने से भवन स्वामी ने रात में ही घर खाली कर दिया। करबला के पास भवनों के ऊपर मलवा आ गया है। नालियों के साफ न होने से लोगो को सर्वाधिक परेशानियो का सामना करना पड़ा है। मुहल्ले के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से अपील की है कि वह बाधित मार्गों को तुरन्त खुलवायें तथा मार्गों का निर्माण करायें। मुख्य रूप से दयाकृष्ण कांडपाल, घनश्याम गुरूरानी, चन्द्रमणी भट्ट, चन्दन रावत, आनन्द सिंह रावत, कैलाश तिवारी आदि के भवनों को यहां नुकसान पहुंचा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments