HomeUttarakhandAlmoraबारिश ले रही आपदा का रूप, प्रभावित भवन स्वामियों को तत्काल दें...

बारिश ले रही आपदा का रूप, प्रभावित भवन स्वामियों को तत्काल दें मुआवजा

ADVERTISEMENTS

सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी ने उठाई मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जनपद में बारिश से लगातार हो रही हानि पर आम आदमी पार्टी से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता भुवन चंद्र जोशी ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने जनपद में अब तक ध्वस्त हो चुके 21 मकानों के प्रभावितों को तत्काल मुआवजा देने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने अल्मोड़ा के खत्याड़ी व रानीधारा क्षेत्र में आवासीय भवनों को मलबे व पानी से हो रहे खतरे पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वर्षा के दौरान भी प्रशासन द्वारा बहुत कुछ किया जा सकता है। उन्होेंने नगरपालिका और जिला प्रशासन से वर्षाकाल में विभागों की लेटलतीफ के कारण रानीधारा क्षेत्र के लोगो को भयमुक्त करने के लिए तत्काल कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।

कहा कि जिस प्रकार लोगो के घरों में पानी और मालवा धुस रहा है उससे कभी भी कोई बड़ी दुर्दटना होने की संभावना बनी हुई है। वर्तमान में लगभग एक सप्ताह से हो रही वर्षा के कारण अभी रानीधारा सड़क में कोई ठोस कार्य संभव नहीं है पर प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी से बचने के लिए ज्यादा दिक्क़त वाली जगहों को चिन्हित कर उन जगह पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर वर्षा काल में हो सकने वाली किसी भी अनहोनी से रानीधारा रोड के आसपास के लोगो को सुरक्षा दे किसी भी प्रकार की आपदा से बचा सकती है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उन्होंने कहा कि अनेक सामाजिक संगठन और क्षेत्र के लोग लगातार भारी बारिश के बावजूद पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से धरने पर बैठे हैं। पर समस्या जस की तस बनी हुई है। सड़क पर बने गड़्डे भरने और जमा पानी को मोटे पाईपों से कलमठों में शिफ्ट करने की मांग की। कहा कि नगरपालिका, लोक निर्माण विभाग आदि विभागों की लापरवाही के कारण आज रानीधारा क्षेत्र के आवासों में रहने वाले लोगों को भारी समस्या से जूझना पड़ रहा है। घरों में लगातार पानी आने, पिटों के भरने से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा की अगर बारिश के कारण कोई घटना घटती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन, कार्यदाई संस्था और नगर पालिका की होगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments