HomeUttarakhandAlmoraबारिश अलर्ट : फिर बरसेगा पानी, अगले 48 घंटों का येलो—ऑरेंज अलर्ट

बारिश अलर्ट : फिर बरसेगा पानी, अगले 48 घंटों का येलो—ऑरेंज अलर्ट

ADVERTISEMENTS

देहरादून: उत्तराखंड से मॉनसून भले ही विदा हो गया हो, लेकिन पहाड़ों में बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों यानी 6 और 7 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

6 अक्टूबर: इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 अक्टूबर (सोमवार) को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में भारी बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
चार हजार मीटर से ऊपर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

बारिश अलर्ट

7 अक्टूबर: ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

7 अक्टूबर (मंगलवार) को पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में निचले इलाकों में भारी बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

प्रशासन अलर्ट पर

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क हो गए हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें संवेदनशील इलाकों में तैनात की गई हैं। साथ ही, आपदा कंट्रोल रूम से हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अगस्त-सितंबर में भी बरपा था बारिश का कहर

इस साल अगस्त और सितंबर में भी मॉनसूनी बारिश ने उत्तराखंड में भारी तबाही मचाई थी। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस सीजन 22% ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

  • बागेश्वर: सामान्य से 241% अधिक बारिश
  • टिहरी गढ़वाल: सामान्य से 58% अधिक
  • हरिद्वार: सामान्य से 55% अधिक
  • पौड़ी गढ़वाल: सामान्य से 30% कम, फिर भी भारी नुकसान
  • चंपावत: सामान्य से 7% कम बारिश

सावधानी बरतने की अपील : मौसम विभाग ने लोगों से पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय सतर्क रहने और नदियों-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।

बारिश अलर्ट की मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना —

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments