HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी शहर के स्पा सेन्टरों में छापेमारी, हुए 40 हजार के चालान

हल्द्वानी शहर के स्पा सेन्टरों में छापेमारी, हुए 40 हजार के चालान

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने हल्द्वानी शहर के स्पा सेन्टरों में औचक निरीक्षण किया, जहां अनियमितता पाये जाने पर 83 पुलिस एक्ट के तहत अलग-अलग स्पा सेन्टरों के 40 हजार के चालान किए।

आज बुधवार को उ.नि. दीपा भट्ट, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग फोर्स के नेतृत्व में टीम के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेन्टरों में दबिशे व चेकिंग की गई।

राहुल जसवाल पुत्र संजय जसवाल एमजे स्पा गुरु हरि कृष्ण काम्प्लेक्स नैनीताल रोड हल्द्वानी, पूजा देवी पत्नी पप्पू गोल्ड स्पा दुर्गा सिटी सेन्टर हल्द्वानी, मनीष खाती पुत्र एचएस खाती रिलेक्स स्पा सेन्टर हल्द्वानी, अमित डाबर पुत्र पूरन चन्द्र डाबर गोल्डन स्पा सेन्टर हल्द्वानी, योगेन्द्र सिंह पुत्र विजयपाल सिंह योर स्पा दुर्गा सिटी सेन्टर हल्द्वानी में पुलिस टीम ने चेकिंग की तो उपरोक्त स्पा सेन्टरों में अपूर्ण प्रविष्टि पायी गई तथा स्पा सेन्टरों के कर्मचारियों द्वारा पहचान पत्र एवं सत्यापन सम्बन्धी विवरण प्रस्तुत नहीं किए गए तथा एन्ट्री ग्राहक रजिस्टर में डिटेल कोड अंकित नहीं की गयी थी।

जिस कारण उपरोक्त स्पा सेन्टरों में अनियमितता पाये जाने पर 5000-5000 रुपये के दो नगद चालान तथा 10000-10000/- के तीन चालान किए गए। कुल 05 चालान किए गए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments