भवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान यहां एक व्यक्ति के कब्जे से 96 पव्वे देशी शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि प्रभारी निरीक्षक भवाली उमेश कुमार मालिक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी क्वारव एसआई बालकृष्ण आर्य व कांस्टेबल गोपाल बिष्ट द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ईश्वरी सिंह पुत्र सोबन सिंह निवासी ग्राम कुढ़ पोस्ट प्यूडा क्वाराब थाना भवाली नैनीताल के कब्जे से 96 पव्वे अवैध देसी शराब गुलाब मार्का बरामद हुई। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद कोतवाली भवाली में अभियुक्त के विरुद्ध 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में SI बालकृष्ण आर्य (प्रभारी चौकी क्वारब), गोपाल बिष्ट शामिल रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।