HomeBreaking Newsसितारगंज खुलासा : विलेज क्वारेंटाइन की मुहर लगी थी सूखी नदी में...

सितारगंज खुलासा : विलेज क्वारेंटाइन की मुहर लगी थी सूखी नदी में मिली अज्ञात युवक के लाश के हाथ पर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सितारगंज। कुछ दिन पहले शक्तिफार्म की सूखी नदी में मिले युवक के शव की शिनाख्त तो नहीं हो सकी है लेकिन उसके बारे मं एक बड़ा खुलासा हुआ है। युवक के हाथ पर विलेज क्वारंटाइन की मुहर लगी थी। जिसे पंचनामे के समय तो हाथ पर खून लगा होने के कारण पुलिस नहीं देख पाई थी। लेकिन पोस्टमार्टम में यह तथ्य सामने आया इससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि युवक कुछ दिन पहले ही बाहरी राज्य से लौटा होगा। यह पता नहीं चल सका है कि युवक किस गांव में क्वारेंटाइन किया गया था,

लेकिन अब पुलिस जनपद के ग्रामीण इलाकों के क्वारेंटाइन सेंटर के रिकार्ड खंगालने में जुट गई है। हम आपको बता दें कि तीन दिन पहले ही शक्तिफार्म की सूखी नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है कि युवक की हत्या की गई थी। शक्तिफार्म चौकी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि शव की बरामदगी के दौरान हाथ खून से सना हुआ था।

इसलिये पंचनामा के दौरान पता नहीं चला था, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद साफ हुआ है कि युवक के हाथ पर ऊधमसिंह नगर जिले के विलेज क्वारंटाइन की मुहर लगी हुयी है। पुलिस को घटनास्थल के पास से हेलमेट, शराब की बोतल और दो मास्क पड़े मिले हैं। इससे आशंका जतायी जा रही है कि घटनास्थल पर युवक के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments