HomeAccidentक्वारब : केमू की बस ने बाइक सवार को कुचला, दर्दनाक मौत

क्वारब : केमू की बस ने बाइक सवार को कुचला, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा के खत्याड़ी का रहने वाला था मृतक

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। यहां क्वारब के निकट केमू की बस से हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अल्मोड़ा के खत्याड़ी का निवासी बताया जा रहा है। बस अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही थी, जबकि बाइक सवार खैरना से अल्मोड़ा को जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को केमू की बस संख्या यूके04पी ए0711 क्वारब पुल को पार करने के बाद सामने से आ रही बाइक संख्या डब्लू बी 10 8624 से जा ​टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इधर सूचना मिलने पर क्वारब चौकी को से एएसआई गोविंदी टम्टा, कांस्टेबल आनंद राणा, कांस्टेबल गोपाल बिष्ट, कांस्टेबल विजय आगरी घटनास्थल पहुंचे।

पुलिस टीम ने पाया कि केमू की बस बाइक से टकराई है, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। घायल व्यक्ति सड़क पर पड़ा था। उसकी जेब में से एक आधार कार्ड मिला।

आधार कार्ड से हुई युवक की पहचान

आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान नरेंद्र सिंह बजेठा पुत्र लाल सिंह बजेठा उम्र लगभग 42 वर्ष निवासी खत्याड़ी जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई। जिसे 108 के माध्यम से सीएचसी सुयालबाड़ी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

केमू की बस अल्मोड़ा से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी और बाइक सवार खैरना से अल्मोड़ा की तरफ जा रहा था। पुलिस ने पंचायत भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां रो—रोकर उनका बुरा हाल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि बस चालक द्वारा एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार चपेट में आ गया। बस के अगले टायर की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments