HomeUttarakhandAlmoraGood Work : खो गया था नगदी भरा पर्स, साइबर सेल की...

Good Work : खो गया था नगदी भरा पर्स, साइबर सेल की मदद से मिला वापस

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA/अल्मोड़ा के सोमेश्वर मनान क्षेत्र में दो सज्जनों की ईमानदारी के चलते आज एक व्यक्ति का नगदी भरा खोया पर्स उन्हें वापस मिल गया है। इसमें साइबर सेल के प्रयास बहुत सराहनीय हैं।

पर्स में रखी थी इतनी रकम

जानकारी के अनुसार सोमेश्वर मनान निवासी मोहित जोशी व पंकज वर्मा को एक पर्स सड़क पर मिला। जिसमें तीन हजार रुपये व कुछ महत्वपूर्ण कागजात थे। दोनों सज्जनों ने ईमानदारी का परिचय दिया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

साइबर सेल से किया संपर्क

इन दोनों ने पर्स स्वामी का पता लगाकर उनको सकुशल सुपुर्द करने की कोशिश की, लेकिन उनको पर्स स्वामी का पता नही चल पा रहा था। तत्पश्चात उनके द्वारा अल्मोड़ा पुलिस के साइबर सेल से संपर्क किया गया और पर्स के बारे में बताकर उसको पर्स स्वामी के सुपुर्द करने का आग्रह किया गया ।

साइबर सेल में तैनात कांस्टेबल इन्द्र कुमार व बलवंत प्रसाद द्वारा पर्स स्वामी के बारे जानकारी जुटायी गयी। फिर पर्स स्वामी हेमचंद्र जोशी निवासी दौलाघट का पता लगाकर नगदी व आवश्यक कागजात सहित पर्स को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। पर्स स्वामी द्वारा मनान निवासी दोनों व्यक्तियों की ईमानदारी व अल्मोड़ा पुलिस के जनसेवा भाव की प्रशंसा की गई।

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments