क्षेत्र में खुशी की लहर
सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला : धौलादेवी ब्लॉक के ग्राम गैराड निवासी पूरन सिंह बिष्ट को उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने हेतु मुख्य स्थायी अधिवक्ता (Chief Standing Counsel) नियुक्त किया गया है।
उनकी इस उपलब्धि से उनके गृह क्षेत्र पनुवानौला और पूरे धौलादेवी ब्लॉक में हर्ष का माहौल है। बिष्ट की इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति को उनकी कानूनी विशेषज्ञता और कार्यकुशलता का प्रतिफल माना जा रहा है। अब उन पर हाईकोर्ट में राज्य सरकार के पक्ष को मजबूती से रखने की अहम जिम्मेदारी होगी।
उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामना देने वालों में धौलादेवी के ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रयाग सिंह बिष्ट, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख (भैसियाछाना) गणेश चम्याल, हरीश सिजवाली, गोपाल सिंह, रूप सिंह, दिनेश सिंह, रवि बनौला, शंकर बिष्ट, दीपक सिंह बिष्ट, बिहारी नन्दन बहुगुणा, दयाल पांडेय, मनोज पांडे, गुड्डू नाथ, जीवन सिंह और गोपाल सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूरन सिंह बिष्ट ने अपनी मेहनत से क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।



