HomeBreaking Newsगौरवान्वित उत्तराखंड : स्वाति नेगी इंडियन एयर फोर्स में बनीं Flying officer

गौरवान्वित उत्तराखंड : स्वाति नेगी इंडियन एयर फोर्स में बनीं Flying officer

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क

टिहरी जनपद की स्वाति नेगी ने जिले व राज्य का नाम रोशन किया है। उनका सलेक्शन इंडियर एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर हुआ है। जिसके बाद से क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

यह रही शैक्षणिक योग्यता —

उल्लेखनीय है कि चंबा विकासखंड के जड़धार गांव निवासी स्वाति नेगी का 23 साल की आयु में Indian Air Force में flying officer के लिए चयन हुआ है। स्वाति बचनपन से ही एक होनहार छात्रा रही है। उन्होंने पनी प्रारम्भिक शिक्षा Doon Public School Bhagirathipuram से प्राप्त की थी। वहीं हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई Doon International School Dehradun से की है। इसके बाद स्वाति ने Banasthali Vidyapeeth Rajasthan से Electrical engineering
में स्नातक किया।

स्वाति का पारिवारिक विवरण —

स्वाति सोबन सिंह नेगी और रजनी नेगी की पुत्री हैं। उनके पिता THDC Rishikesh में deputy general manager के पद पर कार्यरत हैं। माता रजनी नेगी हाउस वाइफ हैं। दादा बचन सिंह नेगी retired teacher हैं। स्वाति गत दो साल से एक नेशनल कंपनी में सेवारत हैं। इसके साथ ही वह वायुसेना की तैयारी में भी जुटी हुई थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments