HomeUncategorizedगौरवान्वित : अल्मोड़ा की सुरभि रौतेला बनी सेना में लेफ्टिनेंट, जानिए कौन...

गौरवान्वित : अल्मोड़ा की सुरभि रौतेला बनी सेना में लेफ्टिनेंट, जानिए कौन है..

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

➡️ Surbhi Rautela became a lieutenant in the army

अल्मोड़ा की होनहार बिटिया सुरभि रौतेला ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है। मूल रूप से द्वाराहाट के विजयपुर गांव की निवासी सुरभि सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। सुरभि की अब 23 मई से चेन्नई में उनकी ट्रेनिंग शुरू होगी।

उल्लेखनीय है कि सुर​भि की प्रा​रम्भिक से लेकर उच्च शिक्षा अल्मोड़ा और हल्द्वानी में हुई है। उन्होंने परीक्षा में All India Level पर तीसरी रैंकिंग हासिल की है। सुरभि के पिता इंजीनियर वीरेंद्र रौतेला वर्तमान में हल्द्वानी में व्यवसायी हैं, वहीं माता जया रौतेला द्वाराहाट में व्यवसाय करती हैं।

सुरभि का शैक्षिक सफर —

⏩ सुरभि रौतेला की प्रारंभिक शिक्षा नगर के द्वाराहाट केपीएस, यूनिवर्सल कॉन्टवेंट K P S UNIVERSAL CONVENT SCHOOL से हुई।

⏩ सुरभि ने 2016 में हल्द्वानी स्थिति Nirmala Convent से पढ़ाई की।

⏩ उन्होंने 2020 में इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट Engineering College Dwarahat से सिविल से बीटेक किया।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरूजनों व पारिवारिक सदस्यों को देती है। उनका कहना है कि हमें यदि कोई लक्ष्य हासिल करना है तो सबसे पहले खुद पर विश्वास करना सीखना होगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments