HomeUttarakhandAlmoraAlmora: प्राधिकरण के खिलाफ गांधी पार्क में धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Almora: प्राधिकरण के खिलाफ गांधी पार्क में धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आज गांधी पार्क चौघानपाटा अल्मोड़ा में धरना दिया तथा प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने के दौरान सभा में समिति के संयोजक नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि बिना पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को समझे प्रदेश की भाजपा सरकार ने नवम्बर 2017 में तुगलकी फरमान से समूचे पर्वतीय क्षेत्रों में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू कर दिया था, जिसका तब से स्थानीय जनता एवं सर्वदलीय संघर्ष समिति लगातार विरोध कर रही है, परन्तु प्रदेश सरकार ने कुछ माह पूर्व प्राधिकरण स्थगन की घोषणा मात्र करके जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार को जनता की भावनाओं को समझना चाहिए एवं स्पष्ट आदेश के तहत जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धित समस्त अधिकार पूर्व की भांति नगरपालिकाओं को देने चाहिए। सभी वक्ताओं ने मांग की है कि जनहित में अविलम्ब जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति के समस्त अधिकार नगरपालिका को दिए जाएं।

धरने की अध्यक्षता समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी तथा संचालन कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय ने किया।धरने में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय समेत कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, ललित मोहन पन्त, राजू गिरी, हेम चन्द्र जोशी, आनन्द बगडवाल, सभासद हेम तिवारी, चन्द्रमणि भट्ट, एनडी पाण्डेय, अख्तर हुसैन, नारायण राम, ललित मोहन पन्त, दिनेश पाण्डे, चन्द्रकान्त जोशी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, दीक्षा सुयाल, आरती रावत सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments