👉 जाखनदेवी मोटरमार्ग के करीब मंगलवार को हुआ सेंटर का शुभारंभ
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं/छात्र-छात्राओं और हाईस्कूल व इंटर में अध्ययनरत बच्चों के लिए खुशखबरी है। उनके लिए जाखनदेवी रोड में बंधन बैंक के करीब ‘लक्ष्य कोचिंग सेंटर’ का आगाज हो चुका है। जहां इच्छुक छात्र-छात्राएं अनुभवी व शिक्षित शिक्षकों के सहारे अपनी परीक्षाओं की बखूबी तैयारी कर सकते हैं।


मंगलवार यानी 29 जुलाई 2025 की अपराह्न इस लक्ष्य कोचिंग सेंटर का शुभारंभ हुआ। कोचिंग सेंटर के संचालकों खुशाल चौहान एवं दीप चंद्र तिवारी ने बताया यहां लाभ उठाने आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए स्मार्ट बोर्ड के जरिये कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सेंटर में समूह-ग की तैयारी और कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों की एकेडमिक कक्षाएं चलेंगी। परीक्षाओं की तैयारी कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ‘लक्ष्य कोचिंग सेंटर’ छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी व बोर्ड परीक्षाओं में उच्च सफलता के लक्ष्य तक पहुंचाएगा। इसी उद्देश्य को लेकर सेंटर की स्थापना की गई है। यहां वर्तमान में खुशाल सिंह चौहान, दीप चंद्र तिवारी, हरीश सिंह बिष्ट, अमित बिष्ट, पुष्कर चंद्र भट्ट, यशोदा तिवारी आगामी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देंगे।
कोचिंग सेंटर के शुभारंभ मौके पर लोकगायक दीवान सिंह कनवाल, दिनेश पांडे, दीप्ति रावत, अंबादत्त उप्रेती, ललित पांडे, लता तिवारी, गिरीश चंद्र पंत, विपिन वर्मा, कमल वर्मा व आंचल ढौढियाल समेत सेंटर के बच्चे व युवा शामिल रहे।

