HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: कीवी उत्पादन में प्रगतिशील किसान सुरेंद्र सिंह ने कमाया नाम

बागेश्वर: कीवी उत्पादन में प्रगतिशील किसान सुरेंद्र सिंह ने कमाया नाम

ADVERTISEMENTS

✍️ सीडीओ तिवारी पहुंचे पालड़ी गांव, कीवी उत्पादन कार्य का देखा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने पालड़ी गांव के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न विभागों की योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उद्यान विभाग की योजना के तहत बन रहे कीवी पौंधारोपण कार्यों का जायजा लिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने जोशी पालड़ी गांव के सुरेन्द्र सिंह से कीवी पौंधरोपण की जानकारी ली। प्रगतिशील किसान ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने 20 नाली खेत में कीवी के 133 पौंधों का रोपण किया। केवल डेढ वर्ष में उन्हें अच्छा परिणाम मिलने लगा है। उनके कीवी के पौंधे में फल लगने शुरू हो गए हैं। उत्साहित होकर उन्होंने इस सीजन में फिर 10 नाली का खेत तैयार कर उसमें 67 पौंधे कीवी के लगाए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रगतिशील किसान के प्रयासों की सराहना की। कहा कि किसानों को अच्छी आमदनी होने के साथ ही घर में रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने अन्य किसानों को भी कीवी बागवानी के प्रति रूचि दिखाते हुये काम करने को कहा। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि कीवी के पौंध लगभग दो वर्ष में फल देने लगते हैं। लेकिन अच्छी आवोहवा, मेहनत करने पर डेढ़ वर्ष में ही फलत हो जाती है। इस मौके पर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, खंड विकास अधिकारी आलोक भंडारी, सहायक उद्यान अधिकारी कुलदीप जोशी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments