ADVERTISEMENTS
एसएसपी अल्मोड़ा ने बढ़ाया मनोबल
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जारी पदोन्नति आदेश पर वर्ष 2008/2009 बैच के उप निरीक्षक मदन मोहन जोशी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। वर्तमान में एसएसपी अल्मोड़ा के पीआरओ के पद पर कार्यरत हैं।
आज शुक्रवार को देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए मदन मोहन जोशी को निरीक्षक पद के अलंकरण से अलंकृत कर बधाई दी गई। साथ ही उन्हें अग्रिम दायित्वों व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

ADVERTISEMENTS

