HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका की संदिग्ध हालातों में मौत

हल्द्वानी ब्रेकिंग : प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका की संदिग्ध हालातों में मौत

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। यहां चारधाम मंदिर के पीछे जंगल में निजी स्कूल में कार्यरत एक शिक्षिका बेसुध हालत में पड़ी मिली। उसे निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गीतांजलि देउपा (28 साल) पत्नी अभिनव मेहरा निवासी फतेहपुर शहर के एक स्कूल में पढ़ाती थी। गत दिवस सोमवार को वह रोज की तरह विद्यालय गई थी। लौटने के बाद करीब ढाई बजे गीतांजलि ने अपनी महिला दोस्त को फोन किया और जहरीला पदार्थ खाने की बात कही।

जब मामले की सूचना परिजनों को मिली तो वह गीतांजलि की ढूंढ़खोज करते हुए चारधाम मंदिर के पीछे जंगल तक पहुंच गए। वहां गीतांजलि बेसुध हालत में पड़ी मिली। गीतांजलि को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसओ मुखानी रमेश बोहरा ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

चाय की दुकान में शराब

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments