HomeBreaking Newsप्राइवेट लैब पर कोरोना संक्रमित की जानकारी छुपाने का आरोप, स्पष्टीकरण मांगा

प्राइवेट लैब पर कोरोना संक्रमित की जानकारी छुपाने का आरोप, स्पष्टीकरण मांगा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रूद्रपुर

यहां रूद्रपुर में एक ​प्राइवेट लैब पर कोरोना संक्रमित मरीज की जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग से छुपाये जाने का मामला सामने आया है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लैब से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट लैब पर कोरोना संक्रमित म​रीज की जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग को नहीं देने का गम्भीर आरोप लगा है। प्राथमिक कार्रवाई के तहत लैब का यूजर पासवर्ड लॉक कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. सुनीता रतूड़ी ने इस लैब संचालक से स्पष्टीकरण मांगा है।

बताया जा रहा है कि किच्छा में कोरोना के लक्षण वाले एक व्यक्ति की सैम्पलिंग बीते दिनों इस लैब द्वारा की गई थी। लैब संचालक का कहना है कि उसने इसकी रिपोर्ट आने पर देहरादून मुख्यालय के पोर्टल में अपडेट कर दी थी। इसक बावजूद जिले के स्वास्थ्य महकमे का कहना है कि कोरोना से संक्रमित व्यक्ति की जांच की सूचना उन्हें अपडेट नहीं की गई है। इधर एसीएमओ के अनुसार जब इसकी सूचना सरकार के पोर्टल पर देखी तो लैब से इस संबंध में पूछा गया। जिसके बाद सारी स्थिति साफ हुई। फिलहला कोरोना संक्रमित को होम आइसोलेट करने के साथ ही उसके संपर्क में आये लोगों की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments