HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर : प्राचार्या डा. अर्चना सेवानिवृत्त, स्टाफ ने दी विदाई

सोमेश्वर : प्राचार्या डा. अर्चना सेवानिवृत्त, स्टाफ ने दी विदाई

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सोमेश्वर। राजकीय महाविद्यालय, सोमेश्वर की प्राचार्या डा. अर्चना साह लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गई हैं। कोविड—19 के चलते उन्हें महाविद्यालय में उन्हें एक सूक्ष्म कार्यक्रम में विदाई दी गई। स्टाफ के लोगों ने उनकी कार्य शैली की प्रशंसा करते हुए दीर्घायु होने व सदैव स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दीं।
विदाई कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने प्राचार्या के साथ अपने अनुभव साझा किए। प्राचार्या ने नए प्राध्यापकों को अपनी पूरी ऊर्जा व उमंग के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या द्वारा महाविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं हेतु एक निजी छात्रवृत्ति योजना का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डा. बलदेव राम द्वारा किया गया। इस मौके पर डा. सीपी वर्मा, डा. राकेश पाण्डे, डा. कंचन वर्मा, आंचल सती, अपर्णा, डा. पुष्पा भट्ट, डा. प्राची, भावना, डा. सुनीता, डा. गोविंद सिंह धामी, विनोद मेहरा, रजनीश कुमार, कुन्दन सिंह बिष्ट, बहादुर राम, ललित भाकुनी, राजन सिंह, लाल सिंह, नरेंद्र, सचिन आनंद, पूरन, कैलाश और विजय आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments