HomeBreaking NewsBreaking News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा

Breaking News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया। साथ ही मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश की। मोदी मंत्रिमंडल की सुबह 11:30 बजे आखिरी बैठक हुई। इसमें सरकार ने तीसरी बार जीत को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। बैठक में 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश हुई। इसके बाद मोदी राष्ट्रपति भवन गए और अपना इस्तीफा सौंपा।

नरेंद्र मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। NDA के सभी सांसदों से एकजुटता के लिए साइन करवा लिया गया है। जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि 7 जून को संसद के सेंट्रल हॉल में NDA के सभी सांसदों की बैठक होगी। लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिलीं हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीट कम हैं। हालांकि, NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया।

चंद्रबाबू की TDP 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ NDA में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments