HomeUttarakhandNainitalअध्यक्ष मनमोहित, कोषाध्यक्ष ललिता, पिंकी बिष्ट बनीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि

अध्यक्ष मनमोहित, कोषाध्यक्ष ललिता, पिंकी बिष्ट बनीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि

ADVERTISEMENTS

✒️ अन्य सभी पदों पर निर्विरोध हुए चुनाव

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/बेतालघाट। शहीद खेम चंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट (नैनीताल) में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। अध्यक्ष पद पर मनमोहित पंत ने जीत दर्ज की। सचिव संदीप सिंह भंडारी निर्विरोध चुने गये। सभी विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के अलावा सभी पदों पर चुनाव निर्विरोध हुए।

शहीद खेम चंद्र डॉर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में अध्यक्ष पद पर मनमोहित पंत, कोषाध्यक्ष ललिता बिष्ट एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर पिंकी बिष्ट को निर्वाचित घोषित किया गया। सचिव पद पर संदीप सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष कपिल चंद्र रिखाड़ी, उपाध्यक्ष (छात्रा) शीला देवडी़, संयुक्त सचिव हर्षित रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए पिंकी बिष्ट का चयन हुआ।

अध्यक्ष पद पर मनमोहित पंत को 133 तथा कुसुम को 23 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में ललिता बिष्ट को 121 तथा विजय कुमार को मात्र 26 मत प्राप्त हुए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर तानिया जीना को 19 तथा पिंकी बिष्ट को 129 मत मिले।

इससे पूर्व छात्र संघ निर्वाचन-2022-23 हेतु महाविद्यालय में प्रात: 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। प्रभारी प्रचार्य डॉ. ईसिता सिंह, छात्र संघ प्रभारी डॉ. तरूण कुमार आर्य, पीठासीन अधिकारी डॉ. दीपक व मतदान समि​ति, नायब तहसीलदार कुंदन पुरी, थानाध्यक्ष बेतालघाट मनोज नयाल, कार्यालय प्रधान दिनेश जोशी एवं प्रत्याशियों के अभिकर्त्ताओं के समक्ष मतपेटी की जांच की गई।

प्रातः 11 बजे तक 10%, 12 बजे तक 40% बजे, 01 बजे तक 75 प्रतिशत तथा तथा 02 बजे तक 81.25% मतदान हुआ। कुल पंजीकृत 192 मतदाताओं में से 156 ने अपने मत का प्रयोग किया। दोपहर 02 बजे मतदान समाप्त हुआ। जिसमें 14 छात्रों व 142 छात्राओं ने मत दिया।

मतगणना में तहसीलदार कोश्याकुटोली, प्राचार्य, थानाध्यक्ष, नायब तहसीलदार एवं अभिकर्ता उपस्थित रहे। मतगणना के उपरान्त प्राचार्य द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। मतगणना एवं शपथ ग्रहण के बाद प्राचार्य ने समस्त महाविद्यालय परिवार की ओर से जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, क्षेत्रीय जनता एवं समस्त छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर ममता पाण्डे, डॉ. भुवन मठपाल, सुश्री गरिमा पांडे, दिनेश जोशी, अनिल नाथ, मुकेश रावत, ललित मोहन, प्रेमा देवी तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

यह रहे परिणाम –

यह बने नए पदाधिकारी –

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments