HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: आजीविका महोत्सव की तैयारी, डीएम ने चेक की व्यवस्थाएं

अल्मोड़ा: आजीविका महोत्सव की तैयारी, डीएम ने चेक की व्यवस्थाएं

— मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भी प्रस्तावित, अफसरों को दिए जरूरी निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद में आगामी 19 नवंबर 2022 को प्रस्तावित आजीविका महोत्सव की तैयारियां जिला प्रशासन ने तेज कर दी हैं। इस महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार को डीएम वंदना ने राजकीय पुस्तकालय, मल्ला महल तथा हवालबाग ब्लाक परिसर का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण करते हुए पुस्तकालय के अवशेष सिविल कार्यों को अनिवार्य रूप से 2 दिन में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में रखी जाने वाली पुस्तकों को निर्धारित स्थान पर रखकर पुस्तकालय का संचालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पाठकों के बैठने की व्यवस्था समेत समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को 2 दिनों में पूरा कर लिया जाए। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने मल्ला महल में आजीविका महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के लिए व्यवस्थाओं को परखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मल्ला महल में लगने वाले मंच, दर्शक दीर्घा, बैठने की व्यवस्था समेत सभी व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने ब्लाक परिसर हवालबाग पहुंची, जहां आजीविका महोत्सव का आयोजन तय है। इसके लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टॉल, कार्यशाला, लोन मेला तथा आगंतुकों की अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभिन्न ग्रामों से आए ग्राम प्रधानों से भी वार्ता की तथा उनके गांव से संबंधित विभिन्न समस्याओं तथा विकास योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही ग्राम प्रधानों द्वारा प्रस्तावित विभिन कार्यों को करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय तथा मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments