सूचना विभाग में कार्यरत हरीश सिंह की माता के निधन पर शोक
ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा भाजपा जागेश्वर के मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट के पिता नारायण दत्त भट्ट का गत रात्रि आकस्मिक निधन हो गया है। वह 70 वर्ष के थे। स्व. भट्ट का एक लंबा राजनैतिक जीवन रहा है। वह पूर्व में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष तथा जिला पंचायत सदस्य नौगांव भी रहे। उनके निधन पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, सुरेश काण्डपाल, रमेश बहुगुणा, सुभाष पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत अध्य्क्ष मोहन सिंह मेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष गोपाल बिष्ट, गणेश बिनवाल, बिहारी नंदन बहुगुणा, हेमंत साह, रवि बनौला, दिनेश गैड़ा पूरन ढेला, केशर सिंह नेगी सहित कई कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।