HomeUttarakhandAlmoraप्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना : एसबीआई पनुवानौला ने सौंपा 02 लाख का...

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना : एसबीआई पनुवानौला ने सौंपा 02 लाख का चैक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत तोली (पनुवानौला) निवासी पॉलिसी धारक पार्वती देवी की मृत्यु उपरांत उनके पति रेवाधर पांडे को एसबीआई पनुवानौला (SBI Panuanaula)  के ब्रांच मैनेजर पंकज भट्ट द्वारा बीमा धनराशि 02 लाख का चैक प्रदान किया गया।

चैक प्रदान करते हुए पनुवानौला के शाखा प्रबंधक पंकज भट्ट ने बताया प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत रुपये 20 प्रति वर्ष पर दो तक का लाभ मिलता है। शाखा प्रबंधक द्वारा बताया गया कि हम सभी को भारत सरकार की योजनाओं के तहत बीमा अवश्य कराना चाहिए ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर पॉलिसी धारक के परिजनों को सहायता धनराशि का लाभ मिल सके।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक पनुवानौला (SBI) के शाखा प्रबंधक पंकज भट्ट, हर्षल साहनी, मोहन सिंह गैड़ा, ललित मोहन बिष्ट, अतुल कुमार, जगदीश सिंह जड़ौत, दया कृष्ण पांडेय, राहुल सुयाल, रवि जड़ौत आदि बैंक स्टाफ मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments