HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत अन्य कांग्रेसियों पर मुकदमों का...

अल्मोड़ा : प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत अन्य कांग्रेसियों पर मुकदमों का विरोध, कांग्रेस ने की मुकदमे वापस लेने की पुरजोर मांग

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा कायम करने से यहां कांग्रेसजन आक्रोशित हैं। उन्होंने इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध करते हुए सरकार पर आरोप लगाया है कि वह लोकतंत्र की आवाज दबाने का कार्य कर रही है। उन्होंने बैठक कर मुकदमों का विरोध करते हुए इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की है।
यहां जिला कांग्रेस कार्यालय हुई बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने पिछले दिनों सोशियल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए शान्तिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया, तो राज्य सरकार के इशारे पर दमनकारी नीति दमनकारी नीति अपनाई जा रही है और इसी के तहत मुकदमें दर्ज कर लोकतन्त्र की हत्या की जा रही है। इसके लिए कांग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार की घोर निन्दा की। बैठक में कांग्रेसजनों ने कहा कि प्रीतम सिंह प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं और जन सरोकार के मुद्दों को उठाना कांग्रेस पार्टी का दायित्व है। मगर ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष समेत देहरादून व खटीमा में अन्य कांग्रेसजनों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए गए। उन्होंने इन मुददमों को वापस लेने की पुरजोर मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने इसी प्रकार से लोकतंत्र की आवाज को दबाने का कार्य जारी रखा, तो कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करने को बाध्य होगी।
बैठक में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय के साथ नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, यूथ अध्यक्ष निर्मल रावत, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, फाकिर खान, राधा बिष्ट, सभाषद सचिन आर्या सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments