HomeUttarakhandAlmoraशर्मनाक : विगत 8—9 घंटों से तल्ला जोशीखोला में बिजली गुल !...

शर्मनाक : विगत 8—9 घंटों से तल्ला जोशीखोला में बिजली गुल ! ऑनलाइन क्लासेज से वंचित हुए विद्यार्थी, कोई सुनने वाला नही, दिन भर में नही दुरूस्त कर सके फॉल्ट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां तल्ला जोशीखोला का एक बड़ा इलाका सुबह 11 बजे से अंधकार में डूबा हुआ है। पावन कारपोरेशन की लापरवाही का आलम यह है कि मोहल्ले के नागरिकों द्वारा बार—बार दूरभाष पर सूचित किए जाने के बाद फाल्ट को दुरूस्त करने का प्रयास नही किया गया। जिसका खामियाजा वह तमाम छात्र—छात्राएं भुगत रहे हैं, जिनकी लॉक डाउन के बाद से आनलाइन क्लासेज चल रही हैं। उनके सभी कम्प्यूटर सैट बंद हैं और मोबाइल भी चार्ज नही हो पाये हैं। जहां बिजली न होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई का हर्जा हो रहा है, वहीं तमाम अन्य लोग भी अंधेरे में बैठे हुए हैं। जानकारी के अनुसार मोहल्ले में एक फेस की लाइट किसी खराबी के चलते सुबह के सयम चली गई। किसी अप्रत्याशित फॉल्ट की वजह से बिजली गुल होना आम बात है, लेकिन सुबह 11 से समाचार लिखे जाने तक लगभग 8—9 घंटे बीत जाने के बाद भी इस फॉल्ट को दुरूस्त नही किया जाना संबंधित विभाग की घोर लापरवाही व जन समस्या के प्रति हद दर्जे की उदासीनता को दर्शाता है। नागरिकों ने बताया कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को फोन करने पर हर बार केवल जल्द ही खराबी को दूर करने की बात कही गई, लेकिन पूरा दिन बीतने के बावजूद फेज में आई समस्या को दूर नही किया गया है। इधर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि ​पावर कारपोरेशन के अधिकारियों व लाइन पर काम करने वाले कार्मिकों की लापरवाही के चलते आम जनता को पूरे दिन जिस तरह समस्या से जूझना पड़ा वह अत्यंत निंदनीय है। संबंधित विभाग को अपने कार्यशैली में सुधार लाना चाहिए और जन शिकायतों की कतई अनदेखी नही होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग का ऐसा ही रवैया रहा तो आंदोलन किया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments