HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: पौराणिक उत्तरायणी मेले का पोस्टर लांच

बागेश्वर: पौराणिक उत्तरायणी मेले का पोस्टर लांच

ADVERTISEMENTS

👉 रंगारंग कार्यक्रमों से लबरेज रहेगी बागनाथ नगरी
👉 तमाम नामी कलाकार बिखेरेंगे अपने सुरों का जादू

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बुधवार को उत्तरायणी मेले का पोस्टर लांच हो गया। आगामी 14 जनवरी से शुरू होने वाले उत्तरायणी मेले से बागनाथ नगरी सांस्कृतिक रंग में सराबोर रहेगी। स्थानीय कलाकारों के अलावा पवनदीप राजन और सुरेश राजन, कैलाश कुमार के साथ ही श्वेता महर, इंदर आर्या, पंकज नेगी, प्रियंका महर आदि नामी कलाकार अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने पोस्टर का विमोचन के दौरान पत्रकार वार्ता में यह जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि मेले का शुभारंभ 14 जनवरी को तहसील परिसर से झांकी के साथ होगा। झांकी में नगर के विभिन्न स्कूलों समेत आठ सांस्कृतिक दल शामिल होंगे। जिसमें आर्मी बैड आकर्षक होगा। मुख्य मंच में मेले का शुभारंभ होगा। सायं काल अलंकार संगीत मंडली कार्यक्रम पेश करेगी। हल्द्वानी के नंद किशोर पांडे भजन संध्या रात भर चलेगी। 15 जनवरी को स्थानीय कलाकारों के अलावा स्टार नाइट में पवनदीप राजन की होगी। 16 जनवरी को स्थानीय कलाकारों के अलावा रात्रि में कैलाश कुमार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 जनवरी को दिन में स्थानीय कलाकार प्रतिभाग करेंगे और स्टार नाइट में श्वेता महर, राकेश कनवाल, इंदर आर्या अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे। 18 जनवरी को दिन में स्थानीय कलाकार और रात्रि में पंकज नेगी, कुंदन कोरंगा और आनंद कोरंगा, 19 जनवरी को प्रियंका महर और कमलजीत के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 20 जनवरी को दिन में मुख्य अतिथि मेले का समापन करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि मेले को आकर्षक बनाने का हरसंभव प्रयास किए गए हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए मेले में राज्य स्तरीय बैटमिंटन प्रतियोगिता, दीपोत्सव, लेजर शो, बालीवाल, दंगल, कबड्डी, स्थानीय परिधान, मेहंदी, कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता होगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी मोनिका, नपा के अधिशासी अधिकारी हयात सिंह परिहार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments