HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस ने बाइक रैली निकाली

बागेश्वर: सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस ने बाइक रैली निकाली

— एसपी हिमांशु वर्मा ने हरी झंडी दिखाई, जवानों को दिलाई शपथ

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बाइक रैली निकाली। रैली को पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरू करने का निर्देश दिए। पुलिस के जवानों को शपथ दिलाई गई।

गुरुवार को पुलिस कार्यालय से बाइक रैली का शुभारंभ हुआ। रैली शहर से होकर बिलौना, मंडलसेरा, कठातयबाड़ा समेत शहर से होकर गुजरी। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए पुलिस के जवानों को शपथ दिलाई गई है। यातायात के नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। दोपहिया वाहनों में बिना हेलमेट के सवारी नहीं करें। तीन सवारियां नहीं बिठाएं और नाबालिगों को वाहन नहीं दें। बिना सीट बेल्ट के वाहन नहीं चलाएं। पहाड़ की सड़कों पर गति सीमा के आधार पर ही वाहन चलाएं। उन्होंने कहा कि स्वयं सुरक्षित रहें और अन्य को भी सुरक्षित रखें। इस दौरान एआरटीओ केसी पलड़िया, सीओ शिवराज सिंह राणा, अशोक सिंह, अंकित कंडारी, कोतवाल कैलाश नेगी, मीना रावत, खष्टी बिष्ट आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments