HomeUttarakhandAlmoraभारतीय संविधान दिवस पर पुलिस ने ली बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने...

भारतीय संविधान दिवस पर पुलिस ने ली बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने की शपथ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भारतीय संविधान की 72वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर अल्मोड़ा पुलिस के समस्त थाना, पुलिस लाईन, फायर स्टेशन, पुलिस कार्यालय के प्रांगण में पुलिस अधिकारियो, कर्मचारियों को संविधान निर्माताओं को स्मरण कर संविधान की एकता अखण्डता सम्प्रभुता को बनाये रखने हेतु शपथ ग्रहण किया गया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारत का संविधान वह ताक़त है जो इस देश को एक और अखंड रखने के साथ एक नए भारत के निर्माण की बुनियाद भी तैयार करता है। देश का सर्वोच्च कानून भारतीय संविधान 26 नवम्बर, 1949 को अपनाया गया गया। इस अवसर पर सभी पुलिस कर्मियों ने प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संकल्प धारण करते हुए शपथ ली। इस मौके पर विभाग के तमाम अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments