HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पुलिस ने की तबाड़तोड़ कार्रवाई, नियमों की अनदेखी करने वालों...

अल्मोड़ा : पुलिस ने की तबाड़तोड़ कार्रवाई, नियमों की अनदेखी करने वालों को सिखाया ​सबक, 11 हजार, 400 रूपये का शुल्क वसूला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। पुलिस ने कोरोना महामारी काल में जारी दिशा—निर्देशों व नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तबातोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके तहत जनपद पुलिस द्वारा धारा-19 क (1) महामारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल- 114 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 11 हजार 400 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया है।
पुलिस कार्यवाही के तहत मास्क न पहनने पर 77, सामाजिक दूरी का पालन न करने पर 35, सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 02 तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 36 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालक प्रताप सिंह बिष्ट पुत्र आनन्द सिंह बिष्ट निवासी तलाडबाडी़ अल्मोड़ा को बिना कागजात, बिना हेलमेट तथा चौखुटिया पुलिस द्वारा चालक जीवन कुलदीप सिंह पुत्र नन्द सिंह निवासी धामदेवल, पोस्ट बछुआबाण नशे में अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने पर पकड़ा। चालक के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए दोनों वाहनों को सीज किया गया है। उल्लेखनीय है कि एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार के नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के सख्त निर्देश जनपद अंतर्गत सभी थाना—चौकियों को जारी किए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments