HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : महंगा पड़ेगा बिना मॉस्क के घूमना, सार्वजनिक जगहों पर थूकना...

अल्मोड़ा : महंगा पड़ेगा बिना मॉस्क के घूमना, सार्वजनिक जगहों पर थूकना और सोशल डिस्टेंसिंग नहीं बरतना ! पुलिस ने की 107 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण ​मीणा ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने को लेकर, जो भारत व राज्य सरकार द्वारा जारी नियमों का अनुपालन नही कर रहा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस की ओर से चेतावनी दी गई है कि जहां—तहां थूकने, बगैर मास्क लगाए इधर—उधर घूमने और बिना कारण जमघट लगाने वालों पर कार्रवाई होगी। इसी क्रम में गत दिव जनपद पुलिस द्वारा कुल 107 व्यक्तियों पर धारा-19 क(1) महामारी अधिनियम के अन्तर्गत निम्नवत् कार्यवाही की गई और 10 हजार 700 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया। इनमें मास्क न पहनने पर 47, सामाजिक दूरी का पालन न करने पर 49 तथा सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 11 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई शामिल है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments