HomeBreaking Newsउत्तराखंड में विदेश से आये 490 लोगों को तलाश रही पुलिस—एलआईयू

उत्तराखंड में विदेश से आये 490 लोगों को तलाश रही पुलिस—एलआईयू

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच विदेश से यहां आये 490 लोग लापता चल रहे हैं। चिंता यह है कि यदि इनमें से किसी में बीमारी के लक्षण हुए तो प्रदेश में हालात बिगड़ सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार गत 01 नवंबर से 15 दिसंबर तक उत्तराखंड के करीब 1900 लोग विदेश से दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर उन्होंने उत्तराखंड आने की जानकारी दी पर इनमें से 490 लोग अभी तक trace नहीं हो पाए हैं। बताया जा रहा है कि इनके फोन नंबर भी गलत हैं। इनमें से ज्यादातर लोग अमेरिका से आए हैं, लेकिन इनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

इधर Director General of Health Dr. Tripti Bahuguna के अनुसार विदेश से आये उत्तराखंडियों द्वारा हवाई अड्डे पर फार्म में गलत विवरण भरा था। अब इनके दिए गए पते व मोबाइल नंबर के माध्यम से पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि ये उत्तराखंड आए भी हैं या नहीं। एलआईयू की मदद से इनकी तलाश की जा रही है।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में इन दिनों चुनावी माहौल है। राष्ट्रीय पार्टियों के बड़े नेता पहुंच रहे हैं। कड़वी सच्चाई यह है कि कोरोना भले ही कम हो गया है, लेकिन खत्म नहीं हुआ है। यदि चुनावी सभाओं की भीड़ को नियंत्रित नहीं किया गया तो कोविड संक्रमण के सम्भावित खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments