HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 4.77 लाख की...

रानीखेत : नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 4.77 लाख की स्मैक बरामद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

अल्मोड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए रानीखेत क्षेत्र में दो तस्करों को दबोच लिया। एसओजी और कोतवाली रानीखेत की संयुक्त कार्रवाई में करीब 15.90 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई, जिसकी बाज़ार कीमत लगभग 4.77 लाख रुपये आंकी गई है।

रानीखेत से बड़ी खबर : नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
रानीखेत से बड़ी खबर : नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा

5 सितंबर 2025 को रानीखेत स्थित माता घटघटेश्वरी मंदिर द्वार, पिलखोली (फल्दाकोट) के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान स्कूटी संख्या UK02-B-3495 पर सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर एक के पास 8.85 ग्राम और दूसरे के पास 7.05 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर स्कूटी सीज कर दी।

गिरफ्तार तस्कर

  • अनिल कुमार, 21 वर्ष, पुत्र जगदीश राम, निवासी घटवगड़ वार्ड, स्टेशन रोड, कस्बा बागेश्वर, जिला बागेश्वर।
  • करन कुमार, 25 वर्ष, पुत्र रंजीत प्रसाद, निवासी घटवगड़ वार्ड, स्टेशन रोड, कस्बा बागेश्वर, जिला बागेश्वर।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी अटरिया मोड़, रुद्रपुर से स्मैक लाकर रानीखेत व आसपास ऊँचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।

आपराधिक पृष्ठभूमि

अनिल कुमार पहले भी नशे के कारोबार में लिप्त पाया गया है। उसके खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक कुमार धनकड़ और प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन जोशी के नेतृत्व में की गई। टीम में शामिल थे –

  • अपर उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र, कोतवाली रानीखेत
  • हेड कांस्टेबल भुवनेश्वर कुमार, कोतवाली रानीखेत
  • कांस्टेबल कैलाश पाण्डे, कोतवाली रानीखेत
  • कांस्टेबल राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
  • कांस्टेबल राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
  • कांस्टेबल हरीश प्रसाद, एसओजी अल्मोड़ा
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments