HomeUttarakhandAlmoraसुयालबाड़ी : चौकी पुलिस ने चलाया ड्रग्स जागरूकता अभियान, चौकी इंचार्ज दिलीप...

सुयालबाड़ी : चौकी पुलिस ने चलाया ड्रग्स जागरूकता अभियान, चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह ने जनता को किया संबोधित

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सुयालबाड़ी। पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान बताया कि नशा केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं है बल्कि उसके व्यापक, सामाजिक, आर्थिक एवं राष्ट्रीय दुष्प्रभाव भी हैं। अगर समय रहते हम नशे के प्रति सचेत हो जाते हैं तो हम अपने जीवन में आने वाली कई परेशानियों से बच जाते हैं, तथा अपने युवा पीढ़ी के भविष्य को संवार सकते हैं। चौकी सुयालबाड़ी क्वारब में चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह बिष्ट ने जनता को संबोधित करते हुए उन्हें आगाह किया कि वह नशे के प्रति सावधान रहते हुए इससे दूर रहें। चूंकि क्यों यह ऐसा रोग है कि इंसान न केवल अपना नाश करता है, बल्कि परिवार को भी बर्बादी की ओर जाता है। इस मौके पर कानि आनंद राणा, देश दीपक धौनी, नंदन भाकुनी व जीवन नाथ गोस्वामी सहित क्षेत्र के कई सभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments