HomeBreaking Newsकैंची धाम आई महिला पर्यटक का पुलिस ने लौटाया खोया पर्स, छलक...

कैंची धाम आई महिला पर्यटक का पुलिस ने लौटाया खोया पर्स, छलक गये आंसू

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना

लखनऊ उत्तर-प्रदेश से कैंची धाम दर्शन को आई एक महिला पर्यटक का गुम हुआ पर्स खैरना पुलिस ने लौटाकर नैनीताल पुलिस का मान बढ़ाया है। गुम पर्स वापस मिलने पर महिला की आंखों से खुशी के आंसू छलक आये और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

दरअसल, आज कैंची धाम के दर्शन को पहुंची सांची श्रीवास्तव पत्नी आर.पी. श्रीवास्तव, निवासी लखनऊ, उत्तर-प्रदेश का पर्स कहीं खो गया। जिसके बाद वह बहुत परेशान हो गईं। चूंकि पर्स में न केवल रूपये, बल्कि तमाम बैंकों के एटीएम कार्ड व अन्य कई जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। इस बीच कैंची धाम के पास यातायात व्यवस्था संभालने में लगे खैरना चौकी प्रभारी S.I. दिलीप कुमार व कांस्टेबल प्रयाग जोशी को सड़क पर पड़ा यह पर्स मिला। चेक करने पर उसमें 3 हजार 500 नगद, 5 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य जरूरी दस्तावेज मिले।

पर्स स्वामी को ढूंढने के लिए जब पर्स को खंगाला गया तो उसमे एक पर्ची मिली, जिसमें एक मोबाइल नंबर मिला। जिसके माध्यम से पर्स स्वामिनी को तत्काल संपर्क किया जा सका। जिसके बाद खोया पर्स सांची श्रीवास्तव के सुपुर्द किया गया। खोया पर्स मिलने की खुशी में महिला पर्यटक की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। उनके द्वारा धन्यवाद व्यक्त करते हुए उत्तराखंड पुलिस की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments