HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: पुलिस खेतों में पहुंची और नष्ट की भांग की खेती

बागेश्वर: पुलिस खेतों में पहुंची और नष्ट की भांग की खेती

✍️ नशे के दुष्परिणाम समझाए और नये कानूनों की दी जानकारी
✍️ घायलों की जान बचाने वाले 04 लोगों ने एसपी ने दिया नगद इनाम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले को नशामुक्त बनाने की मुहिम में बैजनाथ व झिरौली पुलिस ने गांवों में जाकर सात नाली खेतों में बोई गई भांग की खेती नष्ट की। लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। साथ ही भविष्य में भांग की खेती नहीं करने की भी अपील की। दूसरी तरफ एसपी ने घायलों की जान बचाने जैसे नेक कार्य करने वाले चार लोगों को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देश पर झिरौली थाना पुलिस ग्राम कराला पालड़ी, पालड़ीछीना में पहुंची। यहां लगभग सात नाली खेतों में बोई गई भांग की फसल को नष्ट किया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया। नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। इसके अलावा ग्रामीणों को एक जुलाई से लागू नये कानून के बारे में भी जागरूक किया। भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 की विस्तृत रुप से जानकारी दी। वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, ठगी होने पर शीघ्र ही साइबर हैल्पलाइन नंबर- 1930, डायल 112, पर शिकायत दर्ज कराने के बारे में जानकारी दी। इस अभियान में प्रभारी एसओजी प्रहलाद सिंह, थानाध्यक्ष झिरौली नितिन बहुगुणा के अलावा पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

उधर बैजनाथ पुलिस ने भांग की खेती पर डंडा चलाया। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। भांग की खेती करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एक जुलाई से लागू तीन नए कानून की जानकारी भी लोगों को दी गई।
नशामुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए पुलिस ने कदमताल शुरू कर दी है। बैजनाथ पुलिस ने ढुकुरा, कनस्यारी गांव में तीन नाली भूमि में उगी भांग को नष्ट किया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने कहा कि भांग की खेती प्रतिबंधित है। बावजूद लोग खेती कर रहे हैं। भांग के नशे के दुष्परिणाम भी ग्रामीणों को बताए। किसानों से कहा कि वह नशा मुक्त अभियान का हिस्सा बनें।
एसपी ने 04 लोगों को दिया नगद इनाम

बागेश्वर: सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने पर पुलिस ने चार लोगों को पुरस्कृत किया। उन्हें एक नेक व्यक्ति के रूप में चयनित किया गया था। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि गुड सेमेरिटन को 2600-2600 रुपये की धनराशि भेंट स्वरूप प्रदान की गई। जिसमें पप्पू कनवाल पुत्र भूपाल सिंह निवासी-कलनाबैंड, पवन कुमार पुत्र मोहन राम निवासी सिमार, जोगेन्द्र सिंह पुत्र गोविन्द सिंह निवासी छौना, शंकर सिंह रौतेला पुत्र बहादुर सिंह निवासी छौना आदि शामिल थे। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद एक घंटे का समय गोल्डन आवर होता है। घायल की जान बचाई जा सकती है। उसे अस्पताल तक पहुंचाया जा सकता है। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments