HomeBreaking NewsUk Breaking : पुलिस का छापा, देह व्यापार का खुलासा, संचालिका ने...

Uk Breaking : पुलिस का छापा, देह व्यापार का खुलासा, संचालिका ने उगले यह राज

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर

प्रदेश की राजधानी देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस के छापा मारकर संचालिका को गिरफ्तार कर लिया है। यहां काफी मात्रा में आपत्तिजनक समान भी बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में संचालिका ने सारा सच उगल दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पटेल नगर पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने जी.एम.एस. रोड पर एक स्पा सेंटर पर छापा मारा है। संचालिका के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दिया गया है और ​अग्रिम कार्रवाई गतिमान है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक पुख्ता सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पटेल नगर पुलिस ने जीएमएस रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारा। कार्रवाई को अंजाम देने से पहले एक टीम का गठन हुआ। टीम ने जब स्पा सेंटर पर छापा मारा तो शिकायत करने वाला व्यक्ति भी टीम के साथ ही शामिल था। इस दौरान जब पुलिस स्पा सेंटर में बने एक केबिन में दाखिल हुई तो वहां का नजारा आपत्तिजनक था। जिसके बाद तलाशी ली गई। तब वहां कुछ सामान आपत्तिजनक बरामद हुआ। इस दौरान एक महिला और पुरूष को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति की डिटेल दर्ज नहीं थी। यही नहीं स्पा सेंटर के भीतर सीसीटीवी कैमरे तो लगे थे, लेकिन रिकार्डिंग नहीं की जा रही थी।

पुलिस गिरफ्त में देह व्यापार की आरोपी संचालिका

पटेल नगर थाना प्रभारी प्रदीप राणा के अनुसार कई लोगों को पूछताछ के बाद र्निदोष पाते हुए छोड़ दिया गया। पकड़ी गई संचालिका ने बताया कि वह अपने पति के साथ मिलकर एक साल से स्पा सेंटर चला रही है। यहां नौकरी के लिए आने वाली लड़कियों को बहला—फुसला देह व्यापार में उतार दिया जाता था। स्पा सेंटर में एंट्री चार्ज 600 रूपये व लड़कियों से संबंध कायम करने का शुल्क हजार से 1500 रूपये था। रकम का 50 प्रतिशत लड़कियों को मिलता था, बाकी संचालिका रखती थी। पुलिस के अनुसार संचालिका व उसके पति से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सारे राज खुल जायेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments