HomeCrimeशांतिपुरी : अवैध खनन कारोबारियों पर पुलिस का छापा, पकड़े गए दो...

शांतिपुरी : अवैध खनन कारोबारियों पर पुलिस का छापा, पकड़े गए दो ट्रैक्टर ट्रॉली

ADVERTISEMENTS

शांतिपुरी। क्षेत्र में रविवार की सुबह अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई। जिसमें पंतनगर थाने के एसओ मदन मोहन जोशी ने अपनी टीम के साथ छापामारी की, छापामारी में दो ट्रैक्टर वाहन पकड़े गए जिन्हें पंतनगर थाने में खड़ा किया गया।

पंतनगर पुलिस ने अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए शांतिपुरी नंबर 4 में दो ट्रैक्टर ट्रॉली को चेक किया। ट्रैक्टर संख्या यूके 06 सीबी 4011 को चालक मनोज थापा पुत्र विजेंद्र सिंह थापा निवासी शांतिपुरी नंबर 4 व ट्रैक्टर संख्या यूके 06 सीबी 5830 को चालक प्रदीप पुत्र स्वर्गीय लखविंदर सिंह निवासी ग्राम बंडिया भट्टा किच्छा उधम सिंह चला रहा था दोनों वाहनों में ओवरलोड रेता भरा था वाहन चालकों से इस संबंध में कागजात व रॉयल्टी चेक किए गए तो कोई कागजात और रॉयल्टी नहीं दिखा पाए दोनों ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर सीज किया गया। अवैध खनन के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जा रही है। टीम में थाना पंतनगर एसओ मदन मोहन जोशी और कॉन्स्टेबल कैलाश बोरा और अन्य पुलिसकर्मी रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments