HomeAccidentपानी के तेज बहाव में बह गई सीएम धामी के फ्लीट में...

पानी के तेज बहाव में बह गई सीएम धामी के फ्लीट में लगी पुलिस कर्मियों की जीप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, यूएस नगर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान उनके साथ सुरक्षा ड्डूटी में शामिल पुलिस का एक वाहन गधेरे में आये पानी के तेज बहाव के साथ बह गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से बामुश्किल डूब रहे पुलिस कर्मियों को बाहर निकाल उनकी जान बचाई गई।

मिली जानकारी के अनुसार आज खटीमा में प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा ट्रैक्टर में सवार होकर आपदा पीड़ित क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा था। इस दौरान उनकी सुरक्षा में चल रहे वाहनों में से एक जीप नौसर गांव में पानी के के तेज बहाव में बह गया। यह सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि कोई कुछ नहीं कर पाया। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

Breaking : चुकम गांव में कोसी ने फिर दिखाया रौद्र रूप, करीब 26 मकान बहे, ग्रामीणों ने जंगल में ली शरण

पुलिस कर्मी वाहन में ही फंसे रह गये और उनकी गाड़ी पानी में आधी से अधिक डूब गई। यह सब देख हड़कंप मच गया। तभी वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डाल वाहन में फंसे पुलिस कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल सभी पुलिस कर्मियों को रेस्क्यू कर लिया गया है और किसी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Uttarakhand : खाई में जा गिरी अनियंत्रित कार, ​5 की मौत, 02 गम्भीर

हल्द्वानी : गौलापुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच वॉल का निर्माण 15 दिन के भीतर शुरू होगा – सीएम धामी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments