HomeBreaking Newsजनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें पुलिस अधिकारी : एडीजी डॉ० वी०मुरुगेशन

जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें पुलिस अधिकारी : एडीजी डॉ० वी०मुरुगेशन

ADVERTISEMENTS

जानिए, जारी किए क्या दिशा—निर्देश !

एडीजी डॉ० वी०मुरुगेशन की बैठक में मौजूद जनपद के आला अधिकारी
एडीजी डॉ० वी०मुरुगेशन की बैठक में मौजूद जनपद के आला अधिकारी

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड डॉ० वी०मुरुगेशन (ADG V Murugeshan) ने कहा कि पुलिस अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए जनता का पुलिस पर विश्वास सुदृढ़ करें। साथ ही उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों से संवेदनशील होकर कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरने का आह्वान किया। एडीजी पुलिस यहां हल्द्वानी में जनपद नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के राजपत्रित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

समीक्षा गोष्ठी के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारी
समीक्षा गोष्ठी के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारी

एडीजी वी मुरुगेशन ने सभी को निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से अपराधों और विवेचनाओं का सफल अनावरण करने तथा एनडीपीएस एक्ट में प्रभावी कार्यवाही संपत्ति जबरीकरण करने के निर्देश दिए। आज रविवार को डॉ० वी०मुरुगेशन द्वारा कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में जनपद नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

उन्होंने सर्किलों में घटित विशेष अपराधों की समीक्षा की। सभी को अपराधों का सफल अनावरण करने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारियों को आवंटित विवेचनाओं की समीक्षा की गई, साक्ष्य संकलन व अन्य आवश्यक कार्यवाही के आधार पर सफल अनावरण करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में जारी किए यह निर्देश –

▪️निष्पक्ष होकर विवेचनाओं और जांचों का निस्तारण करें।

▪️केस डायरी का अवलोकन करें। नियमित रूप से अर्दली रूम लेकर अधीनस्थों को आवंटित दायित्वों का सफल निष्पादन करें।

▪️सभी सर्किल अधिकारी अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी और दायित्वों पर गंभीरता पूर्वक ध्यान दें, अधीनस्थ थानों का प्रभावी पर्यवेक्षण करें।

▪️विभागीय कार्यवाही और प्रारंभिक जांचों को समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें, अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी।

▪️क्राईम ड्राइव अभियान की समीक्षा की गई, सभी को अभियान में सकारात्मक परिणाम हासिल करने के निर्देश दिए गए।

▪️वांछित/ईनामी अपराधियों की धरपकड़ की जाय। वांछित अपराधियों के विरुद्ध ईनाम घोषित की कार्यवाही करें।

▪️गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई पूर्ण कर लें, जनपद प्रभारी इसका फॉलोअप लें।

▪️कुर्की/वारंट की शतप्रतिशत तामिली और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाय अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी।

▪️सभी सर्किल अधिकारी निरीक्षण की कार्यवाही पूर्ण कर लें, थानों में लंबित मालों का निस्तारण कर लिया जाय।

▪️नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें, नशे की अवैध तस्करी में लिप्त लोगों की संपत्ति जबरीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।

समीक्षा गोष्ठी के दौरान रिधिम अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल, मणिकांत मिश्रा एसएसपी उधम सिंह नगर, प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी समेत नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के सभी अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments