HomeUttarakhandAlmoraSOMESHWER NEWS: सोमेश्वर मेंं पुलिस ने किए 35 चालान, 17,100 रुपये अर्थदंड...

SOMESHWER NEWS: सोमेश्वर मेंं पुलिस ने किए 35 चालान, 17,100 रुपये अर्थदंड वसूला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
सोमेश्वर थाना पुलिस नियम—कानून तोड़ने वालों पर पैनी निगाह रखे हुए है। नियम तोड़ने पर अलग—अलग मामलों में यहां पुलिस ने कुल 35 व्यक्तियों का विभिन्न अधिनियमों में चालान करते हुए कुल 17,100 रुपये का जुर्माना वसूला है।
सोमेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 31 वाहन चालकों को चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किया गया। इनमें से दो चालान न्यायालय को प्रेषित किए गए जबकि एक वाहन चालक का डीएल निरस्तीकरण के लिए संभागीय परिवहन कार्यालय भेजा गया। इनके अलावा 28 वाहन चालकों से मौके पर ही 16,500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने दो लोगों का चालान महामारी अधिनियम के तहत किया, जिनसे मौके पर ही 400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने के अपराध में 3 व्यक्तियों का चालान कोटपा अधिनियम के तहत किया गया, जिनसे मौके पर ही 200 रुपये संयोजन शुल्क लिया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments