HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking : अल्मोड़ा कोतवाली में तैनात पुलिस आरक्षी की हार्ट अटैक...

Big Breaking : अल्मोड़ा कोतवाली में तैनात पुलिस आरक्षी की हार्ट अटैक से मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां कोतवाली में तैनात एक पुलिस आरक्षी का आकस्मिक निधन हो गया है। उन्हें बीती रात अचानक दिल का दौरा पड़ा। गम्भीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज यहां उनकी पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर अंतिम सलामी दी गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा कोतवाली में तैनात महेश राम 44 साल, निवासी ग्राम भाकड़पंत, पोस्ट काण्डा, बागेश्वर को गत रात्रि अचानक हार्ट अटैक आ गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वर्गीय महेश राम वर्ष 1997 बैच के भर्ती थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

आरक्षी महेश राम के आकस्मिक निधन पर एसएसपी अल्मोड़ा पंकज भट्ट द्वारा गहरा दुःख व्यक्त किया गया। आज पुलिस लाइन में उनकी पार्थिव देह को पूरे सम्मान के साथ पुष्प चक्र अर्पित कर अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद उनकी पार्थिव देह को उनके मूल गांव भेज दिया गया, जहां अत्यंत गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार हुआ।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments