HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: दीपावली को लेकर पुलिस ने बदला ट्रैफिक प्लान, पहली नवंबर...

Bageshwar Breaking: दीपावली को लेकर पुलिस ने बदला ट्रैफिक प्लान, पहली नवंबर से होगा लागू

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
धनतेरस व दीपावली को लेकर पुलिस ने जिला मुख्यालय के ट्रैफिक प्लान में तब्दीली की है। यह प्लान एक नवंबर से लागू होगा और दीपावली के अगले दिन तक रहेगा।

पुलिस के अनुसार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक पूर्ण रुप से वर्जित रहेगा। अति आवश्यक सेवाओं (जैसे- दूध, गैस, सब्जी, खाद्यान्न के वाहन) के भारी वाहन सुबह नौ बजे तक शहर क्षेत्र में अपनी सेवा देंगे। नौ बजे के उपरांत छोटे वाहनों का आवागमन नगर क्षेत्र में रहेगा।टैक्सी वाहनों का निर्धारित स्टैंड से नगर की ओर प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा।प्राइवेट (चौपहिया/दो पहिया) वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही (एलआईसी बिल्डिंग के पीछे, गोमती पुल, महंत पार्किंग, परिहार पार्किंग, सरयू पार्किंग) पार्क किए जाएंगे।

उक्त पार्किंग भर जाने के बाद सभी वाहन डिग्री कालेज (कपकोट रोड) में पार्क किए जाएंगे। किसी भी प्रकार का वाहन सड़क पर पार्क नहीं किया जाएगा। भराड़ी रोड से आने वाले (दो पहिया) वाहन सरयू पुल के पास पार्किंग करेंगे व अन्य दो पहिया वाहन सड़क के किनारों पर सफेद पट्टी के अन्दर ही खड़े हो सकते हैं। नगर क्षेत्र से कांडा की ओर जाने वाले हल्के वाहन पुराना सरयू पुल से ना जाकर नया सरयू पुल से होकर अस्पताल तिराहा होते हुए जाएंगे।

कपकोट, भराड़ी की तरफ से आने वाले हल्के वाहन नया सरयू पुल (अपताल रोड) होते हुए पुराना सरयू पुल से आएंगे। नगर क्षेत्र से कपकोट, कांडा को जाने वाले बस व भारी वाहन आरे बाई पास, मंडलसेरा, भागीरथी तिराहा होकर जाएंगे। कांडा, कपकोट से अल्मोड़ा, हल्द्धानी जाने वाले समस्त वाहन पुराना आरटीओ चंडिका मंदिर होकर जाएंगे। गरुड़, कौसानी से कपकोट, कांडा जाने वाले समस्त वाहन द्यांगण बाईपास से आरे बाईपास होकर जाएंगे।अस्पताल के सामने कोई भी वाहन पार्क नहीं किया जाएगा।

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments