HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी, पुलिस...

Bageshwar News: जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी, पुलिस ने सिटोली व नैड़ी गांव में पहुंचकर नष्ट की भांग की खेती

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रही मुहिम जारी है। आज कांडा व झिरौली पुलिस ने ग्राम सिटोली व नैड़ी में भांग की खेती नष्ट कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

नशे के खिलाफ चलाये गए अभियान के तहत कांडा पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिटोली में ग्रामीणों द्वारा की जा रही भांग की खेती को नष्ट कर लोगो की इसके दुष्परिणामो की जानकारी दी। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि नशे से हमारी युवा पीढ़ी बर्बाद हो गयी है।इधर थानाध्यक्ष झिरौली सुरभि राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने झिरौली थाने के ग्राम नैडी में की जा रही भाग की खेती को नष्ट किया।

उन्होंने ग्रामीणों से भांग की खेती को नही करने की अपील की कहा कि आज हमारी युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा चरस व समेक के नशे से बर्बाद हो चुकी है। हमें अपने घरों से भांग की खेती की पैदावार नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी आदि की जानकारी देते हुए कहा की किसी भी अनजान व्यक्ति या अनजान नम्बर से आ रहे फोन काल को नही रिसीव करने है और ना ही उन्हें अपनी कोई जानकारी देनी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments