HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग न्यूज : फर्जी पुलिस बन अवैध वसूली कर रहे दो लोग...

ब्रेकिंग न्यूज : फर्जी पुलिस बन अवैध वसूली कर रहे दो लोग पुलिस ने दबोचे

ADVERTISEMENTS

पिथौरागढ़। ​यहां फर्जी पुलिस बनकर वसूली कर रहे दो लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए पिथौरागढ़ पुलिस ने इन दो फर्जी पुलिस वालों को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों मोटरसाईकिल में घूम—घूम कर चालान के नाम पर वसूली कर रहे थे।
हुआ यूं कि किसी व्यक्ति ने पिथौरागढ़ कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि चण्डाक रोड में मैगी प्वाइंट के पास दो अज्ञात व्यक्ति बुलेट संख्या यूके 05सी—3291 में घूम रहे हैं और खुद को पुलिस वाला बताकर उन्होंने शिकायतकर्ता व उसके दो साथियों से बिना हैलमेट वाहन चलाने पर चालान के नाम पर 250-250 रुपये वसूल लिये, मगर इसकी रसीद नहीं दी। उन्हें यह मामला फर्जी प्रतीत हुआ। तहरीर के आधार पर पिथौरागढ़ कोतवाली ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420/504 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। इस पर पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देश पर पु​लिस ने तत्परता दिखाई और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रमेश तनवार के निर्देशन में उप निरीक्षक मेघा शर्मा ने जांच पड़ताल व छानबीन की और पता चलते ही टीम के साथ उन्होंने चंडाक के पास नाकोट से दो व्यक्तियों को मय मोटरसाईकिल संख्या यूके 05सी-3291 गिरफ्तार कर लिया। जिनके नाम मनोज सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी- सतगल, छेड़ा, जिला पिथौरागढ़ तथा सुरेन्द्र सिंह पुत्र दीवान सिंह, निवासी बजेटी, जिला पिथौरागढ़ हैं। ये दोनों फर्जी पुलिस बनकर वसूली का कृत्य कर रहे थे। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मेघा शर्मा के साथ कांस्टेबल होशियार सिंह व मनोज देव शामिल थे

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments