HomeCrimeपिथौरागढ़ न्यूजः लंबे समय से छिप रहा गबन आरोपी चढ़ा पुलिस के...

पिथौरागढ़ न्यूजः लंबे समय से छिप रहा गबन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

ADVERTISEMENTS

सीएनई सहयोगी, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ जिलांतर्गत थाना कनालीछीना में धारा-409, 467, 468 व 471 के तहत पंजीकृत मामले में नामजद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जो लंबे समय से क्षेत्र में अपनी उपस्थिति छिपाए हुए था।
विवेकानंद कालोनी पिथौरागढ़ निवासी सुरेश लाल पुत्र स्व. प्रताप राम उक्त मामले में नामजद है, जो मुकदमा दर्ज होने के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए काफी समय से अपनी उपस्थिति छिपा रहा था और उसकी पुलिस को तलाश थी। आरोप है कि सुरेश लाल द्वारा कार्यवाहक डाकपाल रहते हुए पोस्ट ऑफिस की शाखा डुंगरी कनालीछीना में सरकारी धन का गबन किया है। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने इस आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए। इस आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला के निर्देशन में थानाध्यक्ष कनालीछीना ने टीम गठित कर सुरागरसी पतारसी की और आरोपी सुरेश लाल को विवेकानंद कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेशी के उपरांत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लॉकअप पिथौरागढ़ दाखिल किया गया है। गिरफ्तारी टीम में एसओ पवन कुमार जोशी, एसआई बाल कृष्ण आर्य, कानिस्टेबिल सुरेंद्र सिंह, मदन मोहन शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments