HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : दो बहनों के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस...

बागेश्वर : दो बहनों के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

बागेश्वर। दो बहनों के साथ छेड़खानी व अभद्रता करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर रावतसेरा से गिरफ्तार कर लिया है।

थाना कांडा में युवती ने गुरुवार को लिखित तहरीर दी गई कि 28 अक्टूबर (बुधवार) शाम को जब वह और उसकी बहन अपने खेत में काम करने को जा रही थी तो भगवान सिंह पुत्र आन सिंह निवासी माला कभड़ा, कांडा ने पीछे से आकर उसकी छोटी बहन और उसके साथ छेड़खानी की गयी तथा परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने थाना कांड में आरोपी के खिलाफ निम्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मणिकांत मिश्रा पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए। जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए आरोपी भगवान सिंह को आज शुक्रवार को रावतसेरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments