HomeUttarakhandAlmoraALMORA BREAKING: कोविड कर्फ्यू की आड़ में घर में रखी हजारों की...

ALMORA BREAKING: कोविड कर्फ्यू की आड़ में घर में रखी हजारों की मदिरा और घर से शुरू कर दी बिक्री, पुलिस ने पकड़ी 51 हजार की शराब और दो किए गिरफ्तार, एक अलग मामले में शराब के साथ एक और दबोचा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जहां एक ओर कोविड कर्फ्यू प्रभावी है और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग घरों में दुबके हैं और एक—दूसरे से मिलने से परहेज कर रहे हैं। इसके बावजूद अवैध धंधेबाज बेफिक्र होकर अपने धंधे को चमकाने में लगे हैं। इसका ताजा उदाहरण द्वाराहाट थानांतर्गत कफड़ा में मिला है। जहां दो लोगों ने अवैध रुप से अलग—अलग ब्रांड की शराब घर में रखकर वहीं से लोगों को बेचना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस की पैनी निगाह वहां भी पड़ गई। पुलिस ने उनके कब्जे से 51,120 रुपये की शराब बरामद की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया इधर अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने भी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के सख्त निर्देशों के अनुरूप जिले में पुलिस नशे की तस्करी व बिक्री करने वालों पर निगाह रखे हुए है। इसी क्रम में गत दिवस को द्व़ाराहाट थाने के उप निरीक्षक गौरव जोशी व मोहन सिंह सोन तथा कांस्टेबल कमल सांगा व नारायण कोरोना कर्फ्यू की चैकिंग पर निकले थे। इसी बीच अवैध रुप से शराब की बिक्री की भनक लगी। तो पुलिस टीम कफड़ा बाजार में किरौली को जाने वाले मार्ग से लगे एक मकान में धमक गई। जहां दो लोग राकेश मेहता (28 वर्ष) पुत्र सुन्दर सिंह मेहता, निवासी ग्राम माट, पो. डीनापानी अल्मोड़ा तथा मनोज नेगी (34 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण सिंह नेगी, निवासी ग्राम मैणी, पंचगांव पो. हवलबाग अल्मोड़ा को अवैध शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ लिया।

बड़ी ख़बर : जनता जाये भाड़ में, साहेब वी.आई.पी. हैं, इनके Office में आकर करो वैक्सीनेशन, सांसद ने Office बुलवाई वैक्सीनेशन टीम

थानाध्यक्ष द्वाराहाट अजय लाल साह ने बताया कि चैकिंग के दौरान दोनों के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी व देशी शराब, बियर बरामद हुई। कुल 13 पेटियों में 24 बोतल बियर, 53 बोतल, 32 अद्वे, 113 पव्वे मदिरा मिली। जिसकी कीमत करीब 51,120 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर ही राकेश मेहता एवं मनोज नेगी को गिरफ्तार कर थाना द्वाराहाट में उनके खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम, धारा—188 भादवि, 2/3 महामारी अधिनियम व 51(बी) आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

Breaking News : बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भाई असीम की कोरोना से मौत

अल्मोड़ा में शराब के साथ एक पकड़ा: अल्मोड़ा में धारानौला चौकी प्रभारी अमर पाल द्वारा चेकिंग के दौरान गोपालधारा स्थित मण्डी में ढाबा चलाने वाले रतन सिंह पुत्र चन्दन सिंह के कब्जे से 67 अद्धे बाजपुर देशी गुलाब तथा 24 पव्वे अंग्रेजी शराब (कीमत 13200 रुपये) बरामद की और उसे गिरफ्तार करतेह हुए कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम एवं महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Almora : अल्मोड़ा में स्कूल शिक्षिका सहित चार की मौत

काम की ख़बर : ऐसे बचें Corona infection से, करें इन Medicines का सेवन

उत्तराखंड : अस्पताल ने नही दी कोरोना से 65 मरीजों की मौत की जानकारी, 19 दिन बाद हुआ खुलासा, हड़​कंप

Uttarakhand – चार धाम यात्रा : आज सुबह गंगोत्री धाम के कपाट खुले

JOb Alert : SBI में 5327 पदों पर बंपर भर्ती, वेतन 7, 900 रुपए से 47,920 मासिक, जल्दी कीजिए Apply करने के सिर्फ दो दिन शेष

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments