HomeUttarakhandAlmoraALMORA: गांवों में कोरोना संक्रमण रोकने को पुलिस ने ग्राम प्रहरियों को...

ALMORA: गांवों में कोरोना संक्रमण रोकने को पुलिस ने ग्राम प्रहरियों को किया सतर्क

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें


कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। एक बार फिर से जागरूकता पर खासा जोर दिया जाने लगा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट एवं थानाध्यक्ष लमगड़ा सुनील सिंह बिष्ट ने अपने—अपने थाने में क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आयोजित की। जिसमें उन्हें कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्क किया। ग्राम प्रहरियों को राज्य सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन से अवगत कराया और कहा कि ग्राम प्रहरी इसका स्वयं पालन करते हुए ग्राम वासियों को नियमों से अवगत करायें। साथ ही लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने, बार-बार हाथों को धोने के लिए जागरूक करने के लिए निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त यह भी कहा कि गांव में घटित होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों की सूचना तत्काल थाने में दें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments