अल्मोड़ा। यहां बाइक के एक शो रूम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब, एक जहरीला सांप वहां घुस आया। काफी देर की मशक्कत के बाद वन विभाग से आई टीम ने मौके पर पहुंच सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार आज बुधवार की सुबह अचानक बद्रेश्वर वार्ड के खोल्टा मोहल्ले में दीपक भट्ट के टी.वी.एस. बाइक शोरूम में अचानक एक सांप घुस आया। शोरगुल मचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला एवं लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू मौके पर पहुंच गये। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी वन विभाग को दी। जिसके बाद विभाग से विजय कुमार वहां पहुंच गये। फिर काफी देर मशक्कत के बाद तमाम स्थानीय लोगों की मदद से सांप को रस्क्यू कर पकड़ लिया गया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। जिसके बाद तमाम लोगों ने राहत की सांस ली। इधर शोरूम के स्वामी दीपक भट्ट ने भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, लक्ष्मेश्वर के सभासद अमित साह मोनू व वन विभाग का आभार जताया।
अल्मोड़ा : टी.वी.एस. शो रूम में घुस आया जहरीला सांप, हड़कंप
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

